सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी, इलाज के दौरान एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दूसरे युवक का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है

विज्ञापन

खगड़िया. नगर थाना क्षेत्र के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र वार्ड संख्या 23 निवासी धर्मेंद्र महतो के 19 वर्षीय पुत्र करण कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. बताया जाता है करण दोस्त के साथ मुंगेरिया चौक के समीप एक होटल में शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था. इसी दौरान अनजान वाहन की चपेट में आ गया. जिसके कारण करण और उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी करण को रेफर कर दिया. दूसरे जख्मी युवक का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है. लोगों ने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गई. बताया जाता है की मृतक दो भाई था. जिसमें करण बड़ा पुत्र था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन