लूटकांड में फरार टॉप-10 अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन साल से पुलिस के आंख में झौंक रहा था धूल

Updated:
विज्ञापन

फोटो-26कैप्सन-पुलिस गिरफ्त में आरोपित. | Prabhat Khabar Network

खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता, तीन साल से फरार टॉप-10 अपराधी अंशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लूटकांड सहित कई मामलों में था वांछित।

विज्ञापन

खगड़िया. जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर डीआईयू की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल लूटकांड के फरार आरोपित अंशु को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि लूटकांड के फरार आरोपित वर्ष 2023 में दर्ज कांड के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की आंख में धूल झौंक रहा था. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. एसपी ने बताया कि डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में छापेमारी की. इस दौरान जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 22 निवासी नवीन कुमार सिंह के पुत्र अंशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. फरार आरोपित अंशु के विरुद्ध नगर थाना में कांड संख्या 1025/23 के तहत लूट का मामला दर्ज है. एसपी ने बताया कि आरोपित अंशु जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी. जैसे ही उसके मथुरापुर में मौजूद होने की सूचना मिली, डीआईयू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लूटकांड के आरोपित अंशु के विरूद्ध कई संगीन मामले में हैं दर्ज बताया जाता है कि लूटकांड के आरोपित अंशु कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. इसके विरुद्ध वर्ष 2004 से लेकर 2023 तक नगर थाना में कई मामले दर्ज हैं. जिसमें लूट, चोरी, मारपीट, धमकी व आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. उसके विरूद्ध दर्ज प्रमुख मामलों में कांड संख्या 1025/23, 758/17, 563/13, 243/04 व 266/17 शामिल हैं.

पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है. उससे अन्य अपराधों और उसके सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान को डीआईयू व सशस्त्र पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन