सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 9:54 PM
सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
खगड़िया. सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि सभी सेविकाओं को चार बैच में 3 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी सेविकाओं को बच्चों के विकास के बारे में जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि 0 से 6 वर्ष के बच्चों को किस तरह का पौष्टिक भोजन करने से मानसिक विकास हो इसकी जानकारी दी जा रही है. बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन के साथ-साथ पढ़ाई और खेल के बारे जानकारी दी जा रही है. महिला पर्यवेक्षिका कुमारी नमिता ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत जीरो से 6 वर्ष के बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए ईसीसीजी के तहत नव चेतना व आधारशिला पाठ्यक्रम के संचालन के लिए सभी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिका लक्ष्मी कुमारी, बड़ा बाबू अरुण कुमार यादव, डाटा ऑपरेटर गौरव कुमार, सेविका मिंटू कुमारी, रंजना कुमारी, रेणु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, श्वेता कुमारी, पूनम कुमारी, ललिता कुमारी, अरुणा कुमारी, कला देवी, उर्मिला कुमारी, कंचनमाला, रंगीला देवी आदि मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










