आरपीएफ ने वृद्ध महिला को लौटाया बैग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
स्थानीय स्टेशन पर वृद्ध महिला यात्री को आरपीएफ ने बैग लौटाया
विज्ञापन
खगड़िया.
स्थानीय स्टेशन पर वृद्ध महिला यात्री को आरपीएफ ने बैग लौटाया. आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने बताया कि रविवार को चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गांव निवासी 70 वर्षीय सुशीला देवी ने गुवाहाटी एक्सप्रेस गाडी संख्या 15636 डाउन अहमदाबाद से खगड़िया प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर तीन बैग लेकर उतरी. प्लेटफार्म संख्या दो पर दामाद अशोक कुमार का आने का इंतजार कर रही थी. दामाद अशोक कुमार आने के बाद जल्दबाजी में एक बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया था. जिसमें एक पुराना स्क्रिन टच मैक्रोमैक्स का मोबाइल, एक नया हाथ घड़ी व प्रसाद का सामान था. ड्यूटी पर तैनात आरक्षी रजनीश कुमार ने महिला यात्री का प्लेटफॉर्म संख्या 2 के पश्चिमी छोड़ पर पड़ा बैग बरामद किया. आरपीएफ ने बताया कि बरामद बैग को वृद्ध महिला को सौंप दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन