तीन साल से फरार लूटकांड के आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-25कैप्सन-पुलिस गिरफ्त में आरोपित. | Prabhat Khabar Network

खगड़िया के चौथम थाना पुलिस ने लूटकांड के फरार आरोपी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

खगड़िया. चौथम थाना पुलिस ने लूटकांड में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. बीते 2023 से आरोपित फरार चल रहा था. एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि चौथम थाना कांड संख्या 118/23 के लूटकांड में फरार आरोपित संतोष कुमार यादव को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के महारा निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव है. एसपी ने बताया कि संतोष लूटकांड के बाद से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान चौथम थाना क्षेत्र से आरोपित संतोष को दबोच लिया गया. बताया कि संतोष के विरूद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें मानसी थाना कांड संख्या 107/14, 217/14 तथा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 897/23 शामिल है. सभी मामलों में उसके विरुद्ध कार्रवाई की गयी है. छापेमारी में चौथम थाना के अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित पुलिस मौजूद थे. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन