अपराध से अधिक खतरनाक साबित हो रहा सड़क हादसा

Updated at : 18 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध से अधिक खतरनाक साबित हो रहा सड़क हादसा

आधे दर्जन से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

खगड़िया. जिले में अपराध से अधिक खतरनाक सड़क हादसे साबित हो रहे हैं. हर दिन किसी न किसी चौक, मोड़ या एनएच पर सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे और जख्मी हो रहे हैं. लापरवाह ड्राइविंग, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने हादसों का गढ़ बना दिया है. सड़क हादसे के कारण परिवार उजड़ रहे हैं. वर्ष 2026 के 18 दिनों का अनुपात निकाला जाए तो अब तक आधे दर्जन से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. जबकि लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिले में सिस्टम की लापरवाही, रेस ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण हर दूसरे दिन सड़क हादसे हो रहे है. सड़क हादसे की बढ़ती घटनाएं चिंतनीय और इस पर विराम लगाने के लिए सिस्टम को नींद से जागना जरूरी है. मालूम हो कि इस वर्ष चार लोगों की हत्या हो चुकी है. जबकि मारपीट में एक दर्जन लोग जख्मी हो गया.

एक नजर सड़क हादसे पर

केस स्टडी-01

बीते 17 जनवरी को महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर परमानंदपुर ढाला के समीप अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार पिता गोगरी थाना क्षेत्र के दुखा टोला निवासी मोदन साह के 60 वर्षीय पुत्र गिरधारी साह की मौत हो गयी. जबकि उसका संतोष कुमार जख्मी हो गया.

———

केस स्टडी-02

बीते 16 जनवरी की रात पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा बजरंगबली के एनएच 31 के समीप सड़क दुर्घटना में नवगछिया धरहरा वार्ड संख्या एक निवासी गोपाल सिंह के 23 पुत्र शिवम कुमार की मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे धरहरा गांव निवासी लुखो सिंह के पुत्र राजकुमार उर्फ कुबर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

———

केस स्टडी-03

बीते 15 जनवरी की रात नौ बजे बेलदौर थाना क्षेत्र के माली-पिरनगरा एनएच 107 के तीन डोभा समीप ऑटो का संतुलन बिगड़ने से लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गया था. सड़क दुर्घटना में मानसी थाना क्षेत्र के छोटी बलहा गांव के 11 लोग जख्मी हो गया था.

———–

केस स्टडी-04

बीते 16 जनवरी को मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित एकनिया ढ़ाला के समीप भूसा लदा ऑटो को अनियंत्रित पिकअप के धक्का से पश्चिमी ठाठा पंचायत के बख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी रामकिशुन साह के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत हो गयी. जबकि मृतक के भाई का साला धीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

———

केस स्टडी-05

बीते 14 जनवरी को बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी पथ के रोहियामा गांव समीप तेज रफ्तार बाईक की चपेट में आने से रोहियामा गांव निवासी ललन पासवान की करीब 25 वर्षीय पत्नी सीमा देवी जख्मी हो गयी थी. जबकि राजधाम गांव निवासी भारत पटेल के पुत्र अवधेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

———

केस स्टडी-06

बीते 14 जनवरी को पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर छड़की गांव में सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने अधेड़ मड़ैया थाना क्षेत्र के बलहा गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी सुखदेव मंडल के 55 वर्षीय पुत्र सुनील मंडल को धक्का मार दिया. टक्कर लगते ही सुनील गंभीर रूप से जख्मी हो गया और एक पैर भी टूट गया था.

————

केस स्टडी-07

बीते 14 जनवरी की रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छिलकौड़ी पंचायत के भगवानपुर मुसहरी में भगवानपुर मुसहरी वार्ड संख्या 4 निवासी डोमन सदा के 18 वर्षीय पुत्र तनवीर सदा, दोस्त युगेश्वर सदा के 19 वर्षीय पुत्र सुलो सदा जख्मी हो गया था. इलाज के दौरान तनवीर सदा की मौत हो गयी थी.

———

केस स्टडी-08

बीते 13 जनवरी को महेशखूंट थाना क्षेत्र के चैधा बन्नी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बन्नी गांव निवासी पप्पू सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को धक्का मार दिया. किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

———–

केस स्टडी-09

बीते 13 जनवरी को पसराहा थाना क्षेत्र के बजरंग बली स्थान रोड नंबर 14 में सड़क पार कर रहे अधेड़ को हरैया बलहा गांव निवासी सुखदेव मंडल के 51 वर्षीय पुत्र सुनील मंडल को रौंद दिया. जिसके कारण वह जख्मी हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन