मोहनपुर ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
मोहनपुर ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर ठाकुरबाड़ी में मंगलवार शाम से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गया. इससे पहले कलश शोभायात्रा निकाली गयी. ठुठी मोहनपुर मंडल द्वारा आयोजित इस कथा में कथा वाचिका उमा शक्ति नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेगी. मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बताया कि नवादा घाट पर बागमती नदी के तट से पंडित आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया. मुख्य यजमान रमेश सिंह, चांदनी देवी, मुन्ना सिंह और नूतन देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया. यात्रा यज्ञ मंडप तक पहुंची, जिसके बाद कलश स्थापना, मंडप प्रवेश और अग्नि प्रज्वलित कर पूजन-हवन प्रारंभ किया गया. इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय प्रमोद बाबा, शिवशंकर सिंह, महंत दिनेश सिंह, ललन सिंह, ठुठी मोहनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह और उप मुखिया सुरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए