शुम्भा में संत शिरोमणि गुरु रविदास की गयी 649 वीं पुण्यतिथि

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 01 Feb 2026 10:24 PM

विज्ञापन

समारोह में अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

विज्ञापन

खगड़िया. संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती शुम्भा में मनायी गयी. शुम्भा गांव के सरस्वती स्थान मैदान में श्रद्धा, भक्ति के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया. जिले के सातों प्रखंडों से हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के विचारों के प्रति आस्था प्रकट की. समारोह में अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने संत रविदास जी को सामाजिक न्याय, समता और मानवता का महान प्रतीक बताया. कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन और उनके वचन आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ जो अलख जगाई, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है. हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों को अपनाकर एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करें. सरकार सामाजिक न्याय, शिक्षा और सम्मान के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. मौके पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 03 के प्रतिनिधि समीर सदा, जमुई लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी अर्चना रविदास, रविदास संगठन के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विनोद राम, प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव राम, रामचन्द्र राम, सुभाष राम, नारायण राम, संजय राम, कैलाश दास, मनोहर दास, प्रिंस कुमार, रामनारायण राम, गंगा राम, युगल राम, सिकन्दर राम, सुजीत राम, शुम्भा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, सरपंच रंजीत पासवान, पैक्स अध्यक्ष भागीरथी पासवान, वार्ड संख्या 08 प्रतिनिधि इंदल सिंह, रंजीत राम, सुभाष कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन