ePaper

रसौंक में बदमाशों ने बुजुर्ग के साथ किया मारपीट, गिरफ्तार

Updated at : 07 Jul 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक पंचायत में बदमाशों ने दिव्यांग बुजुर्ग के साथ मारपीट किया

विज्ञापन

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक पंचायत में बदमाशों ने दिव्यांग बुजुर्ग के साथ मारपीट किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित रसौंक पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी स्व. गणेशी चौधरी के पुत्र रामविलास चौधरी ने बताया कि रविवार की दोपहर दरवाजे पर बैठे थे. अचानक रसौंक निवासी हीरालाल यादव के पुत्र सावन यादव, स्व. विपुल शर्मा के पुत्र छोटू शर्मा व अरविंद यादव के पुत्र संतोष यादव लाठी डंडे से लैस आया गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट करने लगा. बताया कि जेब में रखे सावन यादव 15 सौ रुपये निकाल लिया व जाति सूचक को लेकर गाली गलौज कर जान मारने की धमकी दिया. अचानक सावन यादव अपने कमर से कट्टा निकालकर जान मारने के नियत से फायर कर दिया. जो कान के बगल से निकल गया. थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन