एनएच-31 पर खड़ी ट्रक में पीछे से भिड़ी दूसरी ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल
Khagaria news: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच-31 पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Khagaria news: खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:
आपके शहर में
शहर के एनएच-31 स्थित रहीमपुर ढाला के समीप शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच-31 पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल चालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं. हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी थी.
घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि खगड़िया-बेगूसराय मार्ग काफी व्यस्त सड़क है और रहीमपुर इलाके में सड़क किनारे अक्सर दर्जनों ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही खगड़िया-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर मानसी में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने सड़क किनारे वाहनों के खड़ा करने पर रोक लगाने एवं एनएच-31 पर टोटो परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी. बावजूद इसके सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग एवं टोटो का परिचालन जारी है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए