कैथी में जन समाधान शिविर का किया गया आयोजन, उमड़ी भीड़

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 21 Jan 2026 9:50 PM

विज्ञापन

कैथी में जन समाधान शिविर का किया गया आयोजन, उमड़ी भीड़

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के मध्य बौरने पंचायत स्थित कैथी हाट में बुधवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया. प्रशासन के निर्देश पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार ने की. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मनरेगा, बिजली, जीविका, पशुपालन और शिक्षा सहित कई विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाया गया. जहां लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे आवेदन प्राप्त किए गए. पंचायत स्तर पर निबटाए जा सकने वाले आवेदनों को तत्काल समाधान किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को प्रखंड या जिला स्तर पर भेजा जाएगा. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. मौके पर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के अलावा सीओ रवि राज, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, जीविका परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार और पशु चिकित्सक सहित सभी विभागों के कर्मी उपस्थित रहे. मौके पर उप-मुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच ललेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन