ePaper

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: उत्कृष्ट व बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Updated at : 08 Mar 2026 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: उत्कृष्ट व बेहतर कार्य करने  वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं.

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज की प्रगति की है बुनियाद: डीएम

खगड़िया. शहर के खेल भवन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन द्वारा मेरे पंख-मेरा आसमान, स्त्री में स्वत: स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन डीएम नवीन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर डीडीसी श्वेता भारती, अपर समाहर्ता आरती कुमारी, एडीएम आपदा प्रबंधन विजयंत, एडीएम पीजीआरओ, कला संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार आदि मौजूद थे. मुख्य अतिथि डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रगति की बुनियाद है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. कहा कि महिलाएं अब समाज में सहायक की भूमिका में नहीं, बल्कि लीडर की भूमिका में आगे आएं.

समारोह में महिला पदाधिारियों को किया गया सम्मानित

सम्मान समारोह में बेहतर कार्य करने वाले खिलाड़ी, आंगनबाड़ी, जीविका, पुलिस पदाधिकारी, सिपाही, कला, साहित्य, संगीत, शिक्षा,कराटे, नृत्य,संगीत,पेंटिंग, हॉकी, चित्रकार, बैडमिंटन, कवियत्री आदि क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया गया. डीएम ने स्थापना उपसमाहर्ता श्रीति कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता कौशिकी कश्यप, महाप्रबंधक उद्योग विभाग परिधी विदिशा, समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक शशि प्रिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक नेहा कुमारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रिया राज सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शिक्षा विभाग के आकांक्षा चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोगरी के सोनी कुमारी, मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत अलौली के सिमरन श्रेया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अमृता रंजन को मोमेन्टों व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया.

समारोह में इन्हें दिया गया शील्ड व मोमेंटो

सम्मान समारोह में अधिवक्ता सीमा कुमारी, महिला कॉलेज के प्रो. कुमारी प्रियंका, चिकित्सक डॉ. शशिकला, कवयित्री साधना भगत, चंपा राय, शिक्षिका श्वेता शर्मा, चित्रकार सुप्रिया, मोम आर्टिस्ट दीक्षिता ठाकुर, आर्ट एण्ड क्राफ्ट के शिल्पकार जयन्ती माला, कवयित्री पूजा श्रीवास्तव , यातायात थाना के एसआई नीतू कुमारी पटेल, नगर थाना के एसआई मनीता कुमारी, मोरकाही थाना के एसआई मधु कुमारी, सिपाही एलिना कुमारी को शॉल व शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया.

सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समूह गीत की प्रस्तुति चंचल सगीत एवं फाईन आर्ट कॉलेज, समूह नृत्य की प्रस्तुति इंटर विद्यालय मेहसौड़ी,

समूह नृत्य की प्रस्तुति पीएम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, समूह नृत्य की प्रस्तुति इंटर विद्यालय रामगंज संसारपुर,

समूह नृत्य की प्रस्तुति केजीबीभी विद्यालय चौथम के दिव्यांग बालिकाओं, समूह नृत्य की प्रस्तुति जेएनकेटी इन्टर विद्यालय, समूह नृत्य की प्रस्तुति रॉक स्टार डांस एकेडमी, समूह नृत्य की प्रस्तुति उत्क्रमित माध्मिक विद्यालय उत्तरी मदास,एकल नृत्य की प्रस्तुति शारदा संगीतालय द्वारा प्रस्तुती प्रस्तुत किया गया. दिव्यांग छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मनमोह ली.

सीडीपीओ, एलएस व आंगनबाड़ी सेविका को किया गया सम्मानित

सीडीपीओ अलौली सुमन चंद्रा, सीडीपीओ गोगरी व बेलदौर तनुजा साहा,सदर सीडीपीओ पूनम कुमारी, सीडीपीओ मानसी पुतुल कुमारी, सीडीपीओ परबत्ता प्रतिमा आचार्य को शॉल व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया. वहीं महिला पर्यवेक्षिका बेलदौर के निशा कुमारी, एलएस अलौली के अन्नु वर्णवाल, एलएस चौथम के सीमा कुमारी, एलएस गोगरी के नूतन कुमारी, एलएस मानसी के सीता कुमारी, एलएस परबत्ता के प्रतिमा कुमारी, एलएस खगड़िया के कुमारी नवीता को सम्मानित किया गया. जिले के प्रत्येक प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका को भी सम्मानित किया गया. जिसमें अलौली की सेविका कुमारी डेजी, बेलदौरन की सेविका टुन्नी कुमारी, चौथम की सेविका गौरी देवी, गोगरी की सेविका मुन्नी देवी, सन्हौली की सेविका रामप्यारी देवी, मानसी की सेविका सविता कुमारी, परबत्ता की सेविका मनोरमा देवी को प्रशस्ती भेंटकर सम्मानित किया गया.

12वीं पास महादलित छात्रा व उसकी मां को किया गया सम्मानित

जिले के महादलित छात्राएं व उसकी मां को सम्मानित किया गया. जो 12वीं पास छात्राएं थी. डीएम ने छात्रा की मां को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. जबकि छात्रा को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया. जिसमें छात्रा चांदनी कुमारी उसकी मां शोभा देवी, छात्रा कोमल कुमारी उसकी मां वीणा देवी, छात्रा निधी कुमारी उसकी मां माया देवी, छात्रा करीना कुमारी उसकी मां अनार देवी, छात्रा गुंजन कुमारी उसकी मां नीलम देवी को सम्मानित किया गया.

बैडमिंटन, निबंध,जीविका दीदी को किया गया सम्मािनत

सम्मान समारोह में अंतर कस्तुरबा विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. युगल (डबल) बैडमिंटन के विजेता सोनम कुमारी, व उपविजेता राशमणि कुमारी,

मौसम कुमारी बेलदौर एवं परी कुमारी बेलदौर को सम्मानित किया गया. एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता लुसी कुमारी गोगरी व उपविजेता सोनम कुमारी खगड़िया को सम्मानित किया गया. निबंध प्रतियोगिता में केजीबीवी चौथम की छात्रा संजना कुमारी प्रथम स्थान व केजीबीवी श्री शिरनियों की छात्रा 2 खुशी कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की. वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केजीबीवी बेलदौर आशिका रानी व द्वितीय स्थान केजीबीवी श्री शिरनियों गोगरी की छात्रा करिश्मा कुमारी को सम्मानित किया गया. जिले के जीविका सदस्यों को डीएम ने प्रशस्त्री पत्र भेंटकर सम्मानित किया. जिसमें जीविका बेबी कुमारी डाक कॉडिनेटर, एचएनएसएमआरपी सपना झा, सक्षम दीदी रंजना कुमारी को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया. वहीं अन्तर कस्तुरबा मीट प्रतियोगिता में चित्रकला में रूचि कुमारी केजीबीवी हाजीपुर आवास बोर्ड

प्रथम स्थान व शिल्पी कुमारी केजीबीवी गोगरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जिसे डीएम ने सम्मानित किया.

नेशनल हॉकी, कराटे, बैडमिंटन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

सम्मान समारोह में कला, साहित्य, संगीत, खेल, आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया. लोक गायिका परबत्ता लक्ष्मीराज, कार्यालय कर्मी ज्योति कुमारी,चित्रकार पुष्पा आर्ट सेन्टर अनुष्का, कराटे में रूची कुमारी व सोनम कुमारी, मोदनवाल प्राथमिक विद्यालय अलौली की शिक्षिका नेहा, केजीबीवी चौथम प्रीती कुमारी, मध्य विद्यालय कासिमपुर की शिक्षिका 7. सलोनी सिंह, अंतर्राष्ट्रीय रगबी खिलाड़ी कविता कुमारी, नेशनल क्रिकेट खिलाड़ी विशालाक्षी, नेशनल हॉकी खिलाडी 11 ज्योति कुमारी, सुनंदा कुमारी, सरस्वती कुमारी, अनुराधा कुमारी, अंशू कुमारी, शिक्षा कुमारी, प्राची कुमारी, नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी तनिष्का रणधीर, परिणीता रणधीर व जसिका रानी को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन