बरैठा से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 10:14 PM
प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस शराब तस्कर की कुंडली खंगालने में लगी हुई है इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए तस्कर को जेल भेजा गया
गोगरी . थाना क्षेत्र के बरैठा से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. शराब तस्कर पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार होने लगा था लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बरैठा निवासी अरविंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि बरैठा निवासी अरविंद यादव और उसके पुत्र नीतीश कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ शराब की तस्करी करता था. जिसकी सूचना कई दिनों से मिल रही थी. इसी दौरान देर रात्रि शराब की खेप बरैठा में उतारी गई थी. जिसकी सुचना गुरुवार की देर रात्रि मिलते ही दल बल के साथ नीतीश कुमार के घर में छापेमारी किया गया. पुलिस को भुसकार से भारी मात्रा में करीब 45 लीटर शराब बरामद हुआ है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस शराब तस्कर की कुंडली खंगालने में लगी हुई है इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए तस्कर को जेल भेजा गया. उन्होंने यह भी कहा की क्षेत्र में शराब पीना और तस्करी करना कभी भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










