चौथम प्रखंड के चार हेडमास्टरों के सात दिनों के काटे गये वेतन
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 21 Jan 2026 9:52 PM
ई शिक्षाकोष पोर्टल पर लाभुक आधारित योजना के लाभ को लेकर बच्चों का त्रुटिपूर्ण आंकड़ा सुधार नहीं करने के कारण चौथम प्रखंड के चार स्कूलों के हेडमास्टरों के सात दिनों का वेतन काटने के आदेश डीईओ ने दिये हैं.
चौथम. ई शिक्षाकोष पोर्टल पर लाभुक आधारित योजना के लाभ को लेकर बच्चों का त्रुटिपूर्ण आंकड़ा सुधार नहीं करने के कारण चौथम प्रखंड के चार स्कूलों के हेडमास्टरों के सात दिनों का वेतन काटने के आदेश डीईओ ने दिये हैं. डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड द्वारा मध्य विद्यालय जमुआ, मध्य विद्यालय भूतौली मालपा, प्राथमिक विद्यालय सिंघरशामा व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सरसवा के हेडमास्टर का सात दिनों का वेतन काटा गया है. डीईओ ने कहा कि अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो सभी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










