शहीदों की याद में फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खेल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी

विज्ञापन

कोसी फुटबॉल क्लब ने जय खगड़िया फुटबॉल टीम को 2-1 से किया पराजित खगड़िया. शहर के कोशी कॉलेज मैदान में शहीदों की याद में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. रविवार को मैच कोसी फुटबॉल क्लब व जय खगड़िया फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. जिसमें कोसी फुटबॉल क्लब ने जय खगड़िया फुटबॉल टीम को 2-1 से पराजित कर दिया. खेल के पहले हाफ में कोसी फुटबॉल क्लब ने दो गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में जय खगड़िया फुटबॉल टीम ने एक गोल किया. इससे पहले पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. अतिथियों ने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले. वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा. इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले एवं सिर्फ 23 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था. इस अवसर पर कोसी फुटबॉल क्लब के सचिव सह पूर्व सैनिक संघ के सचिव नरेश प्रसाद यादव, राजेश कुमार, चंद्रवीर ठाकुर, राम सेवक शाह, रमेश ठाकुर, अरविंद प्रसाद सिंह, गोरख कुमार, बमबम कुमार, सिंटू कुमार, नीतीश कुमार, रवि कुमार, पीयूष कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन