बेलदौर में जंगली जानवर का हमला, तीन साल की बच्ची समेत पांच ग्रामीण घायल, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी में इलाजरत घायल बालक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलदौर नगर पंचायत के पुनर्वास गांव में जंगली जानवर के हमले से हड़कंप मच गया, जिसमें तीन साल की बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र के पुनर्वास गांव में शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अचानक एक जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. घटना में तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

घर के पास बैठे थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार, सुबोध साह के घर के समीप शुक्रवार की शाम कई ग्रामीण बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक एक जंगली जानवर वहां पहुंचा और लोगों पर हमला शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

पांच लोग हुए घायल हमले में राजो सादा की पत्नी मेंमिना देवी, अमित सादा की पत्नी सुनीता देवी, संतोष सादा की पत्नी सबिता देवी, पूर्व वार्ड सदस्य विलास शर्मा के पुत्र रविन्द्र शर्मा तथा रूपन सादा की तीन वर्षीय पुत्री जुली कुमारी घायल हो गयीं.

सीएचसी में कराया गया इलाज घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. समय पर इलाज मिलने के बाद घायलों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है.

भेड़िये के हमले की बात सीएचसी के चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि भेड़िये के हमले में घायल पांचों लोगों का समुचित उपचार किया गया है. फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं और सुरक्षित हैं.

ग्रामीणों में बना हुआ है भय जंगली जानवर के अचानक गांव में पहुंचकर हमला करने की घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में जंगली जानवर की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन