शॉर्ट सर्किट से पोल्ट्री फार्म में लगी आग, दर्जनों चूजों की मौत
घटना की सूचना अग्नि पीड़ित ने सीओ को देकर जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की मांग की है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के बलथी बासा स्थित पोल्ट्री फार्म में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दर्जनों चूजों की झुलसकर मौत हो गयी. घटना गुरुवार के अपराह्न करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पसनलवा गांव निवासी स्वर्गीय नरेश सिंह के पुत्र निखिल कुमार एवं ब्रजेश शर्मा के पुत्र अजीत कुमार संयुक्त रूप से उक्तस्थल पर पोल्ट्री फार्म का संचालन कर रहे थे. उक्त अगलगी की घटना में फार्म के दर्जनों चूजों की झुलसकर मौत हो गई, हालांकि आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. आग लग जाने के कारण सैकड़ों मुर्गी की मौत हो गई. लेकिन तब तक में दर्जनों चूजे एवं मुर्गी जलकर राख हो गया. घटना से पोल्ट्री फार्म संचालक के परिजनों में मायूसी छाई हुई है. घटना की सूचना अग्नि पीड़ित ने सीओ को देकर जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए