बंद पड़े घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
बंद पड़े घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
मानसी. थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत महतो टोला में शनिवार को बंद घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. आगजनी की घटना में घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. पीड़ित अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अगलगी की घटना में घर में रखे लाखों रुपए की संपत्ति जल गयी. पीड़ित ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने की सूचना मिलते ही मानसी अंचलाधिकारी आमिर हुसैन घटना स्थल पर पहुंच कर जले हुए सामान का आंकलन किया. अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए