जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

थाना क्षेत्र के पीरनगरा गांव में एक महिला हत्याकांड के आरोपित द्वारा इनके परिजन को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के पीरनगरा गांव में एक महिला हत्याकांड के आरोपित द्वारा इनके परिजन को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीरनगरा गांव निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वरी यादव के करीब 45 वर्षीय पुत्र रमेश यादव ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है. लिखित आवेदन में इन्होंने बताया कि बीते शनिवार की दोपहर गांव के ही विपिन यादव के करीब 25 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव, 50 वर्षीय पुत्र विपिन यादव एवं 45 वर्षीय उमेश यादव पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी दी. इसके कारण परिजनों में भय का माहौल है. वही आरोपित में पनप रही पूर्व रंजिश की चर्चा करते इन्होंने बताया कि बीते 8 अगस्त 2022 को मेरे भाई कैलाश यादव की पत्नी अनार देवी को गोलीमार का हत्या कर दिया था. जिसका थाना कांड संख्या 128/22 दर्ज है. उक्त नामजदों के द्वारा फिर से मेरे साथ अप्रिय घटना को अंजाम देने का भय हमलोगों को सताने लगा है. इस संबंध में बेलदौर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कारवाई करने में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










