बस चालक से मारपीट कर छिनतई करने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

नपं के बेलदौर बाजार स्थित काली स्थान चौक समीप बस चालक से मारपीट व नकदी छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार स्थित काली स्थान चौक समीप बस चालक से मारपीट व नकदी छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बस संचालक चौथम थाना क्षेत्र के कैथी निवासी पंकज पोद्दार ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित बस चालक व सवार यात्रियों के मुताबिक मंगलवार की अपराह्न करीब पौने तीन बजे सवारी लदी बस उक्त स्थल पर जब रूकी तो समीप के दुकानदार अमीत कुमार व इसके पिता सकलदेव रजक बस चालक से गाली-गलौज करते बस हटाने का दबाव देने लगे, इसका विरोध करने पर आरोपित मारपीट करते बस चालक के जेब से नकदी 85 सौ रुपये भी छिन लिया. पुलिस से घटना की शिकायत करने पर अप्रिय घटना को अंजाम देने की शिकायत की. घटना की पुष्टि बस पर सवार करीब आधे दर्जन यात्रियों ने भी करते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन की पुष्टि करते बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं घटना से सभी बस चालक व उपचालकों में रोष व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन