ट्रैक्टर के धक्के से बालक की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

बालक की पहचान फुदकीचक चक निवासी भैकुल यादव का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के फुदकीचक में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक की मौत हो गयी. बालक की पहचान फुदकीचक चक निवासी भैकुल यादव का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि शिवम स्कूल से घर आ रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने महेशखुंट-अगुवानी पथ को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार, सीओ दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. ट्रैक्टर व चालक की पहचान होने पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन