ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स स्थापना दिवस पर 172 ने किया रक्तदान
Updated at : 22 Jan 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स स्थापना दिवस पर 172 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
अग्रसेन भवन में मेगा शिविर: विधायक बबलू मंडल सहित 40 महिलाओं ने भी दिया खून, सांसद ने बताया महादान
खगड़िया. शहर के अग्रसेन भवन में गुरुवार को मानवता की एक मिसाल पेश की गयी. ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में उत्साह का माहौल दिखा. इस शिविर में सदर विधायक सहित कुल 172 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया. शिविर का विधिवत उद्घाटन सांसद राजेश वर्मा, सदर विधायक छत्रपति यादव उर्फ बबलू मंडल व विभिन्न चिकित्सक संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.महिलाओं व युवाओं ने दिखाया जज्बा
रक्तदान के प्रति जागरूकता का असर शिविर में साफ दिखाई दिया. सदर विधायक बबलू मंडल, शिक्षक नेता मनीष सिंह और सरदार मनीत सिंह दंपती ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं का हौसला बढ़ाया. शिविर में कुल 40 महिलाओं और 131 युवाओं ने हिस्सा लिया. एकत्रित किए गए रक्त में से 45 यूनिट सदर अस्पताल खगड़िया तथा 127 यूनिट निरामया ब्लड बैंक पटना को उपलब्ध कराया गया. जलकौड़ा से डॉ. मिराज रहमान की देखरेख में 21 युवाओं की टोली भी रक्तदान करने पहुंची.बिना भेदभाव के सेवा कर रहा है संगठन: सांसद
मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. ह्यूमैनिटी जैसे संगठन बिना किसी भेदभाव के समाज की सेवा कर रहे हैं, जो सबके लिए प्रेरणा है. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र नाहर ने कहा कि पिछले सात वर्षों से संस्था का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि जिले में किसी की जान रक्त के अभाव में न जाए. संस्थापक मनीत सिंह मन्नू ने पूरी टीम और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया.चिकित्सकों व गणमान्य लोगों का रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में आइडीए बिहार के सचिव मानवेन्द्र कुमार, आइएमए अध्यक्ष डॉ प्रेमशंकर कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसजेड रहमान, डॉ नरेंद्र नाहर सहित बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने तकनीकी और नैतिक सहयोग दिया. आयोजन में नवीन गोयनका, संतोष गोलू, मृगांक कुमार, साकेत जालान, रोशन तुलस्यान सहित ट्रस्ट के सभी सक्रिय सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी. मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




