भाजपा की सरकार अपनी नीतियों से लोकतंत्र, भाईचारा, सामाजिक न्याय कर रहा बर्बाद: डॉ चंदन यादव
भाजपा की सरकार अपनी नीतियों से लोकतंत्र, भाईचारा, सामाजिक न्याय कर रहा बर्बाद: डॉ चंदन यादव
खगड़िया. चौथम प्रखंड के हरदिया गांव में युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ द्वारा जय बापू, जय भीम, जय संविधान पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देश के महापुरुषों के कट आउट लगाकर भ्रमण किया, जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव ने किया. मां कात्यायनी धाम में पूजा कर पदयात्रा की शुरुआत की गयी. पदयात्रा हरदिया गांव से निकलकर ब्रह्मा, मालपा, धूतौली,जवाहर नगर भरपुरा, नवादा होते हुए करुआमोड़ चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी. आजादी बाद जवाहरलाल नेहरू की सरकार बनी, तो कांग्रेस ने डॉ भीमराव आंबेडकर को देश का संविधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया. जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि देशवासियों को भी जाति, धर्म, संप्रदाय, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव का शिकार नहीं होने देंगे. साथ ही सबको बराबर मौका देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार और आरएसएस अपनी नीतियों से लोकतंत्र, भाईचारा, सामाजिक न्याय व गरीब समर्थक आर्थिक नीतियों को बर्बाद करने पर तुली है. इसलिए जिला युवा कांग्रेस, प्रखंड एनएसयूआई हर गांव हर टोले में पहुंचकर पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करेगी. मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार, चौथम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, गोगरी के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नितिन पटेल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सनी कुमार , पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश पटेल, कांग्रेस नेता देवकरण शाह, प्रशांत सुमन, सनी चौरसिया, अंकित सिंह, छोटू यादव, रितिक सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री राजकिरण ठाकुर, अजय ठाकुर, विराट कुमार, पप्पू शाह, रूपेश शाह, शंकर चौरसिया, फूलचंद यादव, मो.अजमेर, मिथुन पंडित, सुभाष रत्न महतो, अमृत मालाकार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए