लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया साड़ी का वितरण

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने कहा कि मेरी जन्मभूमि और कर्म भूमि खगड़िया है

विज्ञापन

खगड़िया. लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर व्रतियों के बीच भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने साड़ी का वितरण किया. मंगलवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खंडेलिया ने सदर प्रखंड के लाभगांव, कासिमपुर, उत्तरी भदास, दक्षिणी भदास, रहीमपुर उत्तरी,उत्तर माड़र सहित कई पंचायत में घूम घूम कर व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू लाल शौर्य, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला मंत्री अश्वनी चौधरी, रोहित रॉय पटेल, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने कहा कि मेरी जन्मभूमि और कर्म भूमि खगड़िया है. जिसने मुझे यहां से प्रदेश तक पहचान दिलाया है. इसीलिए जिले वासियों के लिए मेरा सर्वस्व समर्पित रहेगा. उन्होंने कहा कि छठी मैया की दुआ से सभी का कल्याण हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन