बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

गेंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा हाई स्कूल के समीप हुई घटना

विज्ञापन

– गेंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा हाई स्कूल के समीप हुई घटना खगड़िया. सदर प्रखंड के बखरी-खगड़िया पथ पर जलकौड़ा हाई स्कूल के समीप बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां किया जा रहा है. बताया जाता है कि गंगौर थाना क्षेत्र के रमुनिया गांव निवासी सीताराम केवट के 22 वर्षीय पुत्र बजरंगी केवट व उमेश केवट के पुत्र 25 वर्षीय धीरज कुमार बाइक से गांव जा रहा था. जलकौड़ा हाई स्कूल के समीप बाइक सवार बजरंगी को अनियंत्रित वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया. जिसके कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया. बजरंगी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि धीरज जख्मी हो गया. इधर, घटना की जानकारी लोगों ने मृतक के परिजनों को दी. इसी दौरान गंगौर थाना की गश्ती कर घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचाया. जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना शनिवार रात 8 बजे की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चला रहे युवक नशे के हालत में था. जलकौड़ा बाजार में सामग्री खरीदारी के लिए आया था. इसी दौरान वाहन के चपेट में आ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन