बीएओ ने खाद व बीज दुकानों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बीएओ ने खाद व बीज दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

बेलदौर. किसानों की शिकायत पर बीएओ डाॅ प्रभात रंजन ने गुरुवार को फुलवड़िया डीह के आसपास संचालित राजू फर्टिलाइजर्स व शिव शक्ति ट्रेडर्स नामक खाद बीज के दुकान का निरीक्षण किया. बीएओ ने दुकान पर पहुंचे किसानों से संबंधित दुकान के द्वारा उर्वरक की आपूर्ति व उसके बिक्रय मूल्य की जानकारी ली, जिसमें किसानों ने निर्धारित कीमत पर यूरिया व अन्य उर्वरक के बेचे जाने की बात कही. जानकारी के मुताबिक बोबिल फुलवड़िया के किसानों ने बीएओ को आवेदन देकर दोनों दुकान के द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक कीमत लेकर यूरिया एवं अन्य उर्वरक के बेचे जाने की शिकायत की थी. शिकायत के आलोक में बीएओ ने मामले की जांच की. बीएओ बताया कि शिकायतकर्त्ता के द्वारा की गयी शिकायत वापस ले लिया गया है. जांच के दौरान किसानों ने निर्धारित कीमत पर उर्वरक की आपूर्ति किए जाने की बात बताई. मौके पर कृषि समन्वयक प्रभात कुमार, लेखापाल अजय कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन