11 माह के बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Updated:
विज्ञापन

मानसी सीएचसी परिसर में बकाया मानदेय की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर.

ASHA Workers Strike Khagaria: खगड़िया के मानसी में 11 माह से बकाया मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

विज्ञापन

मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट.

ASHA Workers Strike Khagaria: 11 माह से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मानसी परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी हुई हैं. कार्य बहिष्कार के साथ धरना-प्रदर्शन जारी रहने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं.

बकाया भुगतान नहीं होने से फिर तेज हुआ आंदोलन

धरना का नेतृत्व कर रहीं जिला सचिव कविता देवी ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में 30 मई 2026 तक सभी लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था. इसी भरोसे आंदोलन को स्थगित किया गया था, लेकिन अब तक सभी आशा कार्यकर्ताओं का शत-प्रतिशत भुगतान नहीं हो सका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 जून से पूरे बिहार में जारी है कार्य बहिष्कार

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता और भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. उन्होंने बताया कि 23 जून 2026 से पूरे बिहार में कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया गया है, जो सभी बकाया राशि के भुगतान तक जारी रहेगा.

इन मांगों को लेकर धरने पर डटी हैं आशा कार्यकर्ता

आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से अपनी प्रमुख मांगें पूरी करने की मांग की है—

  1. 11 माह का बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान.
  2. आशा कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए.
  3. रिटायरमेंट पैकेज लागू किया जाए.
  4. पेंशन योजना का लाभ दिया जाए.

बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता रहीं मौजूद

धरना में जिला सचिव कविता देवी, आशा फैसिलिटेटर आशा कुमारी, गीता कुमारी, बबीता देवी तथा आशा कार्यकर्ता वीणा कुमारी, सरिता कुमारी, मीना कुमारी, रेणू देवी, रानी देवी, सुधा देवी, नीलम देवी, रुबी देवी, किरण देवी, रेखा देवी, रुक्मिणी देवी, चंदा कुमारी, संगीता देवी समेत सैकड़ों आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर मौजूद रहीं.

और पढ़ें: कोसी के कटाव से शिशवा गांव पर संकट, प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू कराया बचाव कार्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन