शहर में चला वाहन चेकिंग अभियान

खगड़िया : शहर के बेजामिन चौक पर शनिवार को नगर थानाध्यक्ष मो इस्लाम के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, इंश्योरेंस आदि के कागजात की जांच की गयी. चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों से जुर्माना शुल्क की वसूली की गयी. चेकिंग बखरी बस […]
खगड़िया : शहर के बेजामिन चौक पर शनिवार को नगर थानाध्यक्ष मो इस्लाम के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, इंश्योरेंस आदि के कागजात की जांच की गयी. चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों से जुर्माना शुल्क की वसूली की गयी.
चेकिंग बखरी बस स्टैंड के समीप, एमजी मार्ग के लालबाबू बालिका उच्च विद्यालय के समीप भी वाहन किया गया. चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर वाहन चालक गली मुहल्ले के रास्ते आते जाते देखे गये. थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान चलाने से विभिन्न अपराध की गतिविधियों पर अंकुश लग जाता है. खासकर अवैध शराब कारोबारी करने वाले में दहशत व्याप्त है. वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर में आये दिन वाहन चेकिंग अभियान का नतीजा है कि अब वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चलाते हैं. वाहन चेकिंग अभियान में नगर थाना के एसआई सिन्टू झा सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




