िबना एनओसी चल रहे मोबाइल टावर

कटिहार : जिले में विभिन्न मोबाइल कंपनियों की ओर से लगाये गये मोबाइल टावर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बगैर संचालित किया जा रहे हैं. जिसके कारण सरकार के बनाये नियमों की धज्जियां उड़ने के साथ सात लोगों के जान माल का खतरा होने के भी आसार बढ़ गये हैं. नगर निगम क्षेत्र के […]
कटिहार : जिले में विभिन्न मोबाइल कंपनियों की ओर से लगाये गये मोबाइल टावर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बगैर संचालित किया जा रहे हैं. जिसके कारण सरकार के बनाये नियमों की धज्जियां उड़ने के साथ सात लोगों के जान माल का खतरा होने के भी आसार बढ़ गये हैं. नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगाये गये मोबाइल टावर का एनओसी निगम प्रशासन से नहीं लिया गया है. निगम क्षेत्र में अधिकांश टावर छतों के ऊपर खड़े किये गये हैं.
जबकि टावर खड़ी करने के लिए शहरी क्षेत्र में निगम से और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन से एनओसी लेना जरूरी है. फिर भी मोबाइल कंपनी को लोग प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के दौर में नियम को ताक पर रखकर बिना एनओसी लिए टावर को खड़ा कर दिये हैं और कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




