शराब के साथ व्यवसायी गिरफ्तार

पसराहा : थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पसराहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पसराहा के नवटोलिया में छापेमारी की और 40 लीटर अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया. मौके से […]
पसराहा : थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पसराहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पसराहा के नवटोलिया में छापेमारी की और 40 लीटर अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया. मौके से शराब तस्कर पुलकित यादव और बीरन यादव को थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों भाई को जेल भेज दिया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शराब की बिक्री को ले पूरी तरह सतर्क है. इसके कारण लगातार शराब बरामद की जा रही है. साथ ही शराब के धंधेबाजों को भी पकड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र से सूचना एकत्र किया जा रहा है. अगर इस तरह के अवैध धंधे में लिप्त कोई भी व्यक्ति पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




