सभी स्टेशनों पर ठहराव, लगता है एक्सप्रेस का भाड़ा

खगड़िया : जमालपुर से सहरसा के बीच चलाई जाने वाली एक मात्र ट्रेन 05531/05522 सुपरफास्ट के रूप में चलाई जा रही है. जिसका भाड़ा जमालपुर से खगड़िया 50 रुपया तथा इसी ट्रेन को सहरसा से जमालपुर के बीच वापसी में एक्सप्रेस बनाकर चलाई जा रही है. जिसका भाड़ा एक्सप्रेस के रूप में 30 रुपया यात्रियों […]
खगड़िया : जमालपुर से सहरसा के बीच चलाई जाने वाली एक मात्र ट्रेन 05531/05522 सुपरफास्ट के रूप में चलाई जा रही है. जिसका भाड़ा जमालपुर से खगड़िया 50 रुपया तथा इसी ट्रेन को सहरसा से जमालपुर के बीच वापसी में एक्सप्रेस बनाकर चलाई जा रही है. जिसका भाड़ा एक्सप्रेस के रूप में 30 रुपया यात्रियों से लिया जाता है. उक्त असमानता के विरोध में रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाषचंद्र जोशी ने कहा कि उत्तर बिहार की जनता कोसी नदी की बाढ़ के आतंक से पीड़ित रहते हैं. लेकिन यात्रियों का शोषण हो रहा है. उक्त ट्रेन को जमालपुर से खगड़िया होते हुए मानसी के बीच सभी स्टेशनों पर स्टॉपेज दी गई है. ऐसी स्थिति में सुरपफास्ट ट्रेन का भाड़ा लिया जाना बिल्कुल ही गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




