ताला तोड़ कर घर में चोरी
खगड़िया : चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में किराया पर मकान लेकर रह रहे कैलाश चौधरी के घर बुधवार की देर रात चोरी हो गयी. चोरी होने की जानकारी लोगों को सुबह मिली. बताया जाता है कि उनके घर से बक्शे को तोड़ कर चोरों ने जेवरात व 25 हजार रुपये नगद की चोरी […]
खगड़िया : चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में किराया पर मकान लेकर रह रहे कैलाश चौधरी के घर बुधवार की देर रात चोरी हो गयी. चोरी होने की जानकारी लोगों को सुबह मिली. बताया जाता है कि उनके घर से बक्शे को तोड़ कर चोरों ने जेवरात व 25 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली. श्री चौधरी के पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी दादी का दस दिन पहले देहांत हो गया था.
इस कारण वे श्रद्ध कर्म में भाग लेने के लिए अपने चौथम प्रखंड के स्थित गढ़िया गांव गये हुए थे. गुरुवार की सुबह वे लोग जैसे ही अपने घर पहुंचे, तो उनके आवास का ताला टूटा हुआ था. जबकि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि इस बात की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गयी है.
वहीं थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि घटना कि लिखित शिकायत उनको मिल चुकी है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










