खगड़िया की छात्रा ने कोटा में की खुदकुशी

Published at :28 Sep 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया की छात्रा ने कोटा में की खुदकुशी

कोटा : मेडिकल की तैयारी कर रही बिहार की रहनेवाली एक छात्रा ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप मीना ने मंगलवार को बताया कि बिहार में खगड़िया की रहनेवाली स्नेहा सुमन (16) अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली. वह शहर प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में से एक से […]

विज्ञापन

कोटा : मेडिकल की तैयारी कर रही बिहार की रहनेवाली एक छात्रा ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप मीना ने मंगलवार को बताया कि बिहार में खगड़िया की रहनेवाली स्नेहा सुमन (16) अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली.

वह शहर प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में से एक से नीट की तैयारी कर रही थी. सोमवार की रात जब वह खाना खाने के लिए मेस में नहीं आयी, तो उसके दोस्तों ने वार्डन को इसकी सूचना दी.
वह अपने छात्रावास के कमरे में लटकी मिली. हालांकि, मीना ने बताया कि कोइ सुसाइड नोट नहीं मिला है. मीना ने बताया कि पीड़ित छात्रा के माता-पिता को इसकी सूचना दे दी गयी है. परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जायेगा. एक प्रमुख कोचिंग हब के रूप में जाने जानेवाले कोटा शहर में जनवरी से अब तक 12 छात्रों ने खुदकुशी कर ली है.
मेडिकल की तैयारी कर रही थी स्नेहा सुमन
तीन माह पहले मुंगेर की एक छात्रा ने भी कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन