200 ड्राइवर भुखमरी के कगार पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन के कारण जीप स्टैंड वीरान दिख रहा है. बलुआही स्थित खगड़िया-मुंगेर घाट जीप स्टैंड से प्रतिदिन यात्रियों को लेकर मुंगेर घाट जाने व आने वाली 200 जीप की आवाज अब समाप्त हो गयी है. खगड़िया : शहर के बलुआही स्थित खगड़िया-मुंगेर घाट जीप स्टैंड से प्रतिदिन यात्रियों को लेकर मुंगेर […]
विज्ञापन
खगड़िया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन के कारण जीप स्टैंड वीरान दिख रहा है. बलुआही स्थित खगड़िया-मुंगेर घाट जीप स्टैंड से प्रतिदिन यात्रियों को लेकर मुंगेर घाट जाने व आने वाली 200 जीप की आवाज अब समाप्त हो गयी है.
खगड़िया : शहर के बलुआही स्थित खगड़िया-मुंगेर घाट जीप स्टैंड से प्रतिदिन यात्रियों को लेकर मुंगेर घाट जाने व आने वाली 200 जीप की आवाज अब समाप्त हो गयी है. अब न यहां यात्री है, न उसे बैठाने वाले जीप ड्राइवर. अब यहां न आइसक्रीम वाले की थाप बजती है न ही खीरा तरबूज बेचने वाले की चाकू चलती है. कारण है खगड़िया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन है, जिसके कारण यह जीप स्टैंड वीरान दिख रहा है.
जीप मालिक खोज रहे अन्य व्यवसाय : जीप स्टैंड की वजह से मूंछ पर ताव फेरने वाले जीप मालिक यहां नजर नहीं आते हैं. छोटी-छोटी बातों पर उखड़ जाने वाले जीप मालिक अब अन्य व्यवसाय की ओर मुखातिब हो रहे है. वहीं, उनकी जीप भी अब उन्हें कबाड़ा लगने लगी है. इन जीपों को वे सस्ती दर पर भी बेचकर अन्य व्यवसाय करना चाह रहे हैं. कई जीप मालिक बालू गिट्टी व होटल व्यवसाय की ओर जाने की तैयारी कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




