गरमी से आम व लीची के फसल को नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : गरमी ने आम व लीची की फसल पर असर दिखाना शुरू कर दिया है. जानकारों की मानें तो आम के टिकोले गिर रहे हैं और लीची के फूल व दाने भी झड़ रहे हैं. यही हाल बना रहा तो आम व लीची की फसल को नुकसान हो सकता है. पिछले कुछ दिनों से […]
विज्ञापन
खगड़िया : गरमी ने आम व लीची की फसल पर असर दिखाना शुरू कर दिया है. जानकारों की मानें तो आम के टिकोले गिर रहे हैं और लीची के फूल व दाने भी झड़ रहे हैं. यही हाल बना रहा तो आम व लीची की फसल को नुकसान हो सकता है. पिछले कुछ दिनों से गरमी सामान्य से अधिक है, जो इन फसलों के लिए नुकसानदायक है.
किसान अशोक चौधरी ने कहा कि नमी कम होने से ऐसा होता तो है लेकिन पछिया हवा और ज्यादा गरमी के कारण आम के टिकोले गिर रहे हैं. लल्लन राय ने कहा कि टिकोले तो हर साल गरमी में गिरते हैं, लेकिन इतनी तेजी से नहीं गिरता है. लेकिन इस बार तो लग रहा है कि फसल अच्छी नहीं हो पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




