संदिग्ध अवस्था में दो युवक गिरफ्तार

खगड़िया : मंगलवार की देर रात राजेंद्र चौक के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रात्रि गश्ती के दौरान घूम रहे दोनों युवक को टाइगर मोबाइल शिव कुमार ,प्रवीण दूबे, दिनेश कुमार व रवि ने गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संदिग्ध अवस्था […]
खगड़िया : मंगलवार की देर रात राजेंद्र चौक के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रात्रि गश्ती के दौरान घूम रहे दोनों युवक को टाइगर मोबाइल शिव कुमार ,प्रवीण दूबे, दिनेश कुमार व रवि ने गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में देर रात दो युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
संभवत: दोनों युवक अपराध की योजना बना रहे थे. दोनों युवक ने अपना नाम कृष्णा कुमार व दीपक कुमार बताया है. उन्होंने कहा कि ये बेगूसराय रजौड़ा बड़ी साख व बेगूसराय लोहियानगर का निवासी है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछ ताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




