हाजीपुर में बदमाशों ने लहराया पिस्टल

खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ले में सोमवार को दिन-दहाड़े हथियार लहराये जाने सहित बदमाशाें के तांडव से सनसनी फैल गयी. सदर एसडीओ के वाहन चालक के घर में घुस कर मारपीट व लूटपाट की घटना से आसपास के इलाके में भय का माहौल है. किसी अनहोनी की आशंका से पीड़ित परिवार के […]
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ले में सोमवार को दिन-दहाड़े हथियार लहराये जाने सहित बदमाशाें के तांडव से सनसनी फैल गयी. सदर एसडीओ के वाहन चालक के घर में घुस कर मारपीट व लूटपाट की घटना से आसपास के इलाके में भय का माहौल है. किसी अनहोनी की आशंका से पीड़ित परिवार के लोग डरे हुए हैं.
घटना के बाबत सदर एसडीओ के वाहन चालक अमोद महतो ने नगर थाने में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए कानून सम्मत कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन की प्रतिलिपि एसपी सहित एसडीपीओ को भी दी गयी है. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है, जिसने सोमवार को मारपीट का रूप ले लिया. मारपीट में कई लोगों के घायल होने की खबर है. पीड़ित परिवार ने मारपीट व जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




