कार्तिक मेला में उमड़ने लगी भीड़

Published at :26 Nov 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक मेला में उमड़ने लगी भीड़

महेशखूंट : भगवान कार्तिक की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही गुरुवार से बाजार में चार दिवसीय कार्तिक मेला का शुभारंभ हुआ. मेला में दर्शकों के मनोरंजन के लिए टावर झूला, ब्रेकडांस झूला, जादूगर, मौत कुआं आदि लगाया गया है. मेला में पहले दिन से ही भीड़ उमड़ने लगी है. वृंदावन से आये कलाकार […]

विज्ञापन

महेशखूंट : भगवान कार्तिक की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही गुरुवार से बाजार में चार दिवसीय कार्तिक मेला का शुभारंभ हुआ. मेला में दर्शकों के मनोरंजन के लिए टावर झूला, ब्रेकडांस झूला, जादूगर, मौत कुआं आदि लगाया गया है. मेला में पहले दिन से ही भीड़ उमड़ने लगी है.

वृंदावन से आये कलाकार के द्वारा 26 से 30 नवंबर तक प्रत्येक दिन रामलीला तथा रात में रासलील को आयोजन हो रहा है. कथावाचक भोलानाथ किंकर, मानस कोकिला संगीता सुमन, सिरोमनी शर्मा तथा रामबालक दास जी महराज के द्वारा संगीतमय प्रवचन शाम से आरंभ हुआ. प्रतिमा का विर्सजन 30 नवंबर को होगा. मेला के अध्यक्ष अशोक सिंह, चंदन कश्यप, बबलू सिंह, सुजीत कुमार राणा, विनोद सिंह, राजकिशोर यादव, वचनदेव यादव, विरेन्द्र सिंह, राजकिशोर चौरसिया आदि व्यवस्था की देख में लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन