बैंक खाते मामले में आयोग सख्त

बैंक खाते मामले में आयोग सख्त डीएम के पीआइओ से मांगा गया जवाब खगड़िया : सरकारी बैंक खाते मामले में सख्ती दिखाते हुए राज्य सूचना आयोग ने डीएम कार्यालय से जवाब मांगा है. सूचना देने में विलंब होने के कारण मुख्य सूचना आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा ने डीएम कार्यालय के लोक सूचना पदाधिकारी से पूछा […]
बैंक खाते मामले में आयोग सख्त डीएम के पीआइओ से मांगा गया जवाब
खगड़िया : सरकारी बैंक खाते मामले में सख्ती दिखाते हुए राज्य सूचना आयोग ने डीएम कार्यालय से जवाब मांगा है. सूचना देने में विलंब होने के कारण मुख्य सूचना आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा ने डीएम कार्यालय के लोक सूचना पदाधिकारी से पूछा है कि क्यों नहीं उन पर ढ़ाई सौ रुपये प्रतिदिन की दर से 25 हजार रुपये अर्थ दंड लगाया जाये.
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएम कार्यालय के पीआइओ से आरटीआइ के तहत सूचना मांगी थी. आवेदक ने डीएम के सरकारी बैंक खाते के अलावे अन्य पदाधिकारी के सरकारी बैंक खातों की संख्या की सूचना मांगी थी.
सूचना नहीं मिलने पर आवेदक ने राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर किया था. इस मामले में आयुक्त ने पीआइओ से स्पष्टीकरण पूछते हुए अगली सुनवाई को मांगी गयी सूचना के साथ आयोग में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










