कहीं लंबी कतार, कहीं मतदाता का इंतजार

Published at :12 Oct 2015 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
कहीं लंबी कतार, कहीं मतदाता का इंतजार

कहीं लंबी कतार, कहीं मतदाता का इंतजार बेलदौर : कहीं मतदाताओं की लंबी कतार थी, तो कहीं मतदाताओं का इंतजार हो रहा था. सोमवार को पहले चरण के तहत हुए चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर कुछ इसी तरह का नाजारा दिखा. कई मतदान केंदों पर समय से पूर्व ही मतदाता वोट डालने के लिए […]

विज्ञापन

कहीं लंबी कतार, कहीं मतदाता का इंतजार

बेलदौर : कहीं मतदाताओं की लंबी कतार थी, तो कहीं मतदाताओं का इंतजार हो रहा था. सोमवार को पहले चरण के तहत हुए चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर कुछ इसी तरह का नाजारा दिखा.

कई मतदान केंदों पर समय से पूर्व ही मतदाता वोट डालने के लिए अपनी लाइन में खड़े होने के लिए पहुंचना प्रारंभ कर दिया. कई मतदान केंद्रों पर मतदाता गेट खुलने का भी इंतजार किया. मिडिल स्कूल बेलदौर में मतदाता मतदान केंद्र खुलने का इंतजार किया.

वहीं मिडिल स्कूल पचौत, बोबिल फुलवडि़या, कन्या मिडिल स्कूल बेलदौर, सहायता प्राप्त मिडिल स्कूल बेलदौर आदि पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी, जो मतदान शुरू होने से लेकर समाप्ति तक यथावत बनी रही. मतदाता अपने पहचान से संबंधित दस्तावेज को हाथ में लेकर घंटो लाइन में खड़े होकर वोट डालने का इंतजार किया.

वहीं मिडिल स्कूल सिंकदरपुर, पंचरासी में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की काई भीड़ नहीं दिखी. इन केंद्रो पर मतदान कर्मी मतदाताओं के आने का इंतजार कर रहे थे. इन मतदान केंद्रों पर मत डालने का कार्य धीमी गति से हो रहा था. इन केंद्रो के अवलोकन से ऐसा लग रहा था कि इस गांव में या तो मतदाता की संख्या कम होगी अथवा मतदाताओं में मत डालने के प्रति कोई उत्साह नहीं दिख रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन