मतदान केंद्र पर सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

Published at :12 Oct 2015 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

विधान : सभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर भयमुक्त मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे. एक ओर जहां बूथ पर मतदाताओं को कतारबद्ध होकर वोट डालने का निर्देश दिया गया था. वहीं दूसरी ओर वोटरों के अलावे किसी को भी मतदान केंद्र के आसपास भटकने नहीं दिया जा रहा था. वृद्ध, […]

विज्ञापन

विधान : सभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर भयमुक्त मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे. एक ओर जहां बूथ पर मतदाताओं को कतारबद्ध होकर वोट डालने का निर्देश दिया गया था.

वहीं दूसरी ओर वोटरों के अलावे किसी को भी मतदान केंद्र के आसपास भटकने नहीं दिया जा रहा था. वृद्ध, नि:शक्त मतदाताओं को तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा मदद भी पहुंचाई जा रही थी. लोगों में सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए काफी खुशी देखी जा रही थी. लोगों ने भयमुक्त मतदान करने के बाद प्रशासन को साधुवाद दिया.

उड़नदस्ता दल द्वारा बीच में मतदान केंद्रों का दौरा भी किया जा रहा था. जिलाधिकारी खगडि़या साकेत कुमार, एसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीओ संतोष कुमार, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ चंदन कुमार आदि ने भी विधान सभा के कई बूथों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन