19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हड़ताल: आरटीपीएस में कामकाज प्रभावित

फोटो है 1 में कैप्सन : प्रमाण पत्र का वितरण करता बिचौलिया खगडि़या. बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार से जिले के कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. हड़ताल के कारण जिले के सभी आरटीपीएस में सुचारू रूप से काम नहीं हो सका. कुछेक अंचलों में नामित सहायक द्वारा प्रमाण पत्र […]

फोटो है 1 में कैप्सन : प्रमाण पत्र का वितरण करता बिचौलिया खगडि़या. बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार से जिले के कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. हड़ताल के कारण जिले के सभी आरटीपीएस में सुचारू रूप से काम नहीं हो सका. कुछेक अंचलों में नामित सहायक द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. वहीं समाहरणालय के विभिन्न प्रकोष्ठों में नियोजित कार्यपालक सहायक के हड़ताल पर रहने से कामकाज प्रभावित हुआ है. अनुमंडल व जिला स्तर पर बनने वाले जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन कम संख्या में जमा हुआ. वहीं जिला कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मनरेगा, आपूर्ति जिला खाद्य निगम व इंदिरा आवास के लिए प्रखंड कार्यालय में नियोजित कार्यपालक सहायक द्वारा कार्य नहीं किया गया. इधर, संघ के अध्यक्ष अमरजीत कुमार भारती, सचिव स्नेह कुमार सिन्हा, संयोजक निखिल कुमार, सह संयोजक विनीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभानू, संयुक्त सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजय राय, मीडिया प्रभारी, कृष्णमुरारी कुमार ने शत-प्रतिशत हड़ताल का दावा किया है. उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायक के हड़ताल पर रहने से राज्य सरकार की नकारात्मक रवैये के कारण लोगों को परेशानी हुई.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें