नियोजित शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय

Published at :09 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय

फोटो है. 12 व 13 मेंकैप्सन: शिक्षकों ने किया विरोध में मुंडन, शिक्षकों को संबोधित करते शिक्षक नेता.प्रतिनिधि, खगडि़यासमान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने बैठक की . बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार ने किया . बैठक में शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो है. 12 व 13 मेंकैप्सन: शिक्षकों ने किया विरोध में मुंडन, शिक्षकों को संबोधित करते शिक्षक नेता.प्रतिनिधि, खगडि़यासमान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने बैठक की . बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार ने किया . बैठक में शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की एक जुटता का नतीजा है की सरकार भी झूकने को तैयार हो रही है. सिर्फ आवश्यकता है एक जुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की. उन्होंने कहा कि आंदोलन की तीसरी कड़ी में आज शिक्षा मंत्री तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा का अरथी जुलूस निकाला गया. शिक्षकों ने विरोध स्वरूप मुंडन कराया . इससे पहले शिक्षकों ने भिझांटन किया. वहीं जिलाध्यक्ष डॉ नंदन, संयोजक श्याम नंदन, उपाध्यक्ष जवाहर कुमार ने कहा कि जब तक हमें वेतनमान नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग संघर्ष को कमजोर करने का कोशिश कर रहे है. हमे अपनी हक की लड़ाई के लिए धैर्य के साथ एक जुट रहना होगा. मौके पर सुबोध कुमार, जयप्रकाश साहु, रुपम कुमार, हरिनंदन कुमार, पंकज राय, अमित प्रियदर्शी, अशोक, कुमोद, अभय, अविनाश, अजीत, प्रदीप पासवान आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन