जनता सिर्फ कहने के लिए है मालिक

खगड़िया: रणखेत के मैदान में आयोजित जन संवाद सभा को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि अपके वोट की मदद से सत्ता में शामिल होकर लोगों का मक्का लूटते हैं, वे भला आपकी सेवा क्या करेंगे. आज की तारीख में जनता सिर्फ कहने के लिए मालिक रह गयी है. असली […]
यही बाद अंबानी और अडाणी को क्यों नहीं बोलते. नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि कुछ लोग यह कहते हैं कि राजनीति उन्हें विरासत में मिली है. वह भी खुले मंच से. ऐसे ही लोग मगरमच्छ और खटमल की तरह आम लोगों के खून को चूस रहे हैं. आरटीआइ सेल के प्रदेश अध्यक्ष अजिताभ सिन्हा ने कहा कि जन संवाद के माध्यम से सांसद पूरे प्रदेश में लोगों को जागृत करने चले हैं. आज बिहार में अस्पताल है तो डॉक्टर नहीं, स्कूल है तो शिक्षक नहीं इन्हीं सवालों को लेकर सांसद बिहार के प्रत्येक जिले में जा रहे हैं. सभा को यूथ कांग्रेस के महासचिव दीपक चंद्रवंशी, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, वार्ड पार्षद शिवराज यादव, मो शहबउद्दीन, पूर्व मुखिया कृष्णा यादव, मुखिया तनवीर हसन, वीरेंद्र कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










