यूरिया की कालाबाजारी करने वाले दूकानदार पर होगी एफआइआर : एसडीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2014 10:02 PM
गोगरी. यूरिया की कालाबाजारी करने वाले खाद दुकानदार पर एफआइआर की जायेगी. उक्त बातें एसडीओ संतोष कुमार ने प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित खाद विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सभी दुकानों में मूल्य तालिका होना अनिवार्य है. जिसके दुकान में मूल्य तालिका नहीं मिलेगा. उस दूकान के […]
गोगरी. यूरिया की कालाबाजारी करने वाले खाद दुकानदार पर एफआइआर की जायेगी. उक्त बातें एसडीओ संतोष कुमार ने प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित खाद विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सभी दुकानों में मूल्य तालिका होना अनिवार्य है. जिसके दुकान में मूल्य तालिका नहीं मिलेगा.
उस दूकान के लाइसेंस को रद्द कर दिया जायेगा. एसडीओ ने कहा कि सूचना मिल रही है कि खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को नहीं दिया जा रहा है. अगर दिया भी जा रहा है तो निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जा रही है. वैसे दुकानदार सचेत हो जायें कि यूरिया रहते किसानों को लौटा देने वाले दुकानदान बख्शे नहीं जायेंगे.
खासकर कुछ चिह्नित दुकानदार को फटकार लगाते हुए एसडीओ ने कहा कि अभी भी समय है संभल जायें. आप लोगों की बराबर शिकायत मिल रही है. जांच के दौरान पकड़े जाने कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं बीएओ राजेश कुमार को नियमित दुकानों की जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही पंजी, बिक्री पंजी, स्टॉक आदि की गहन जांच करने को कहा. दुकानदारों ने भी अपनी समस्या से एसडीओ को अवगत कराया. मौके पर बीएओ राजेश कुमार के अलावे सुनील नारनोलिया सहित कई खाद विक्रेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










