ट्रैक्टर को पेट्रोल छिड़क कर जलाया, एक घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2014 10:02 PM

विज्ञापन

गोगरी. पौरा ओपी के मैरा गांव में उपद्रवियों ने ट्रैक्टर को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. वहीं टैक्टर में लगे आग के आगोश में आने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुश्कीपुर निवासी मो मुसलिम के पुत्र मो सुफियान जोत कराने के लिए मैरा स्थित […]

विज्ञापन

गोगरी. पौरा ओपी के मैरा गांव में उपद्रवियों ने ट्रैक्टर को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. वहीं टैक्टर में लगे आग के आगोश में आने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुश्कीपुर निवासी मो मुसलिम के पुत्र मो सुफियान जोत कराने के लिए मैरा स्थित खेत में गये थे.

27 नवंबर की रात्रि को खेत के खलिहान के पास ट्रैक्टर को खड़ा कर सो गये. रात्रि में ही उपद्रवियों ने पेट्रोल छिड़क कर ट्रैक्टर में आग लगा दिया. आग की लपट से जब मो सुफियान का पैर जलने लगा तब उसकी नींद खुली. तब तक ट्रैक्टर आग की चपेट में पूरी से आ चुका था और उक्त व्यक्ति का पांव भी जल कर जख्मी हो गया. मो सुफियान ने पौरा ओपी में आवेदन देकर उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन