बिहार की धरती से देश में चलेगी परिवर्तन की आंधी : कन्हैया कुमार
खगड़िया : बिहार के विभिन्न जिलों में जारी ‘जन-गण-मन’ यात्रा के दौरान बुधवार को खगड़िया पहुंचे जेएयनू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. कन्हैया कुमार ने कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो पहले नहीं थे. किसी को भी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से […]
खगड़िया : बिहार के विभिन्न जिलों में जारी ‘जन-गण-मन’ यात्रा के दौरान बुधवार को खगड़िया पहुंचे जेएयनू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. कन्हैया कुमार ने कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो पहले नहीं थे. किसी को भी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से सवाल पूछने की इजाजत नहीं है. सवाल पूछने वाले को देशद्रोही कहा जाता है. आज कमाने वाला गरीब और लूटने वाला अमीर है. निजीकरण पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कन्हैया ने कहा कि रेलवे, एयरपोर्ट, हवाई जहाज को निजी लोगों के हाथों बेचा जा रहा है. आज एनआरसी, सीएए और एनपीआर के जरिये देश को बांटने की साजिश की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए