ePaper

खगड़िया : गैंगवार के बाद एक और बुजुर्ग की गोली मार हत्या

Updated at : 10 Feb 2020 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया : गैंगवार के बाद एक और बुजुर्ग की गोली मार हत्या

शनिवार की देर रात गैंगवार में दो पूर्व मुखिया की हुई थी हत्या पुलिस अभिरक्षा में शवों की हुई अंत्येष्टि खगड़िया : मानसी थाने की पूर्वी ठाठा पंचायत में हुई गैंगवार के बाद एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गैंगवार में अब तक तीन लोगों की हत्या हो चुकी है. हत्या के […]

विज्ञापन

शनिवार की देर रात गैंगवार में दो पूर्व मुखिया की हुई थी हत्या

पुलिस अभिरक्षा में शवों की हुई अंत्येष्टि

खगड़िया : मानसी थाने की पूर्वी ठाठा पंचायत में हुई गैंगवार के बाद एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गैंगवार में अब तक तीन लोगों की हत्या हो चुकी है.

हत्या के बाद रविवार की सुबह बेगूसराय डीआइजी राजेश कुमार दल बल के साथ पूर्वी ठाठा पंचायत घटना स्थल पहुंचकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. देर शाम पुलिस अभिरक्षा में सभी शवों का दाहसंस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम पूर्वी ठाठा पंचायत में गैंगवार हुई. दोनों पक्षों से 50 राउंड से अधिक गोलियां चलीं. इसमें पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव को गोलियों से भून दिया. आक्रोशित बृजनंदन यादव के परिजनों ने पूर्व मुखिया अमोद यादव को घर से घसीट कर हत्या कर दी. अमोद यादव के शव के पास से पुलिस ने एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया.

मुखिया सहित 31 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

गैंगवार के बाद पूर्वी ठाठा पंचायत की मुखिया बुलबुल देवी सहित 31 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. लोगों की माने तो मृत पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव की बहू मुखिया बुलबुल देवी सहित आसपास के डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जबकि, मृत पूर्व मुखिया अमोद यादव के पक्ष की तीन महिलाएं सहित लगभग एक दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन