शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार
Updated at : 21 Nov 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : जिले के संहौली पंचायत और अलौली के गजीघाट शुम्भा में बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक कृष्ण मुरारी के आदेश पर की गयी छापेमारी में संहौली पंचायत के वार्ड संख्या 5 में 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया. […]
विज्ञापन
खगड़िया : जिले के संहौली पंचायत और अलौली के गजीघाट शुम्भा में बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक कृष्ण मुरारी के आदेश पर की गयी छापेमारी में संहौली पंचायत के वार्ड संख्या 5 में 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया. महिला की पहचान चद्रशेखर साह की पत्नी लखन देवी के रूप में की गयी.
उत्पाद इंस्पेक्टर समीर कुमार और संजय कुमार ने बताया कि महिला को शराब के साथ काली स्थान के समीप से गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर अलौली गजीघाट शुम्भा से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराबी सुरेश साह, रामबहादुर सदा और बोवई सदा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी में सिपाही रंजना कुमारी, कृति कुमारी ,रामकैलाश महतो ,पंकज उदास ,जितेंद्र कुमार ,निरंजन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




