दीपावली को लेकर घरों के रंग रोगन में जुटे लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : दीपावली को लेकर घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के लिए बाजार में तरह-तरह के पेंट उपलब्ध हो गये हैं. कलर ऐसा कि पुरानी दीवारों पर भी नये जमाने का रंग चढ़ने से घर जवां-जवां दिखने लगे. अब चूना व सूखे डिस्टेंपर का जमाना चला गया और लिक्विड डिस्टेंपर से लेकर प्लास्टिक, गोल्डन सहित हरे […]
विज्ञापन
खगड़िया : दीपावली को लेकर घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के लिए बाजार में तरह-तरह के पेंट उपलब्ध हो गये हैं. कलर ऐसा कि पुरानी दीवारों पर भी नये जमाने का रंग चढ़ने से घर जवां-जवां दिखने लगे. अब चूना व सूखे डिस्टेंपर का जमाना चला गया और लिक्विड डिस्टेंपर से लेकर प्लास्टिक, गोल्डन सहित हरे व सुगापंखी रंगों की बाजार में बहार आ गयी है.
बारिश की गड़बड़ स्थित होने के चलते इस दीपावली शहर के पेंटर बाजार में दम नहीं दिख रहा है. डिमांड अधिक नहीं रहने के बावजूद ब्रांडेड कंपनियों के पेंट बाजार में छाये हुए हैं. पर, लोकल पेंट की भी डिमांड कम नहीं है.
बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार पेंट का बाजार का सबसे ज्यादा उछाल दीवाली के त्योहार पर मारता है. हालांकि, शादी विवाह व अन्य त्योहारों में भी पेंट की बिक्री होती है. लेकिन, सबसे ज्यादा बिक्री दीपावली के समय में होती है. इस समय शहर में दीपोत्सव का मौसम चल रहा है. लिहाजा पेंट बाजार पहले के मुकाबले ज्यादा गुलजार हो रहा है.
इधर बाजार में पेंट व्यवसायी डिम्पल, राकेश पौद्दार, मनोज सिंह ने बताया कि जिले में गुलाबी और क्रीम कलर के रंगों की डिमांड बढ़ी है. अब बाजार में टिकाऊ व आकर्षक पेंट पसंद किया जा रहा है, सेमोसेम, चूना, सूखा डिस्टेंपर आदि न के बराबर हो गये और पेंट का कारोबार बढ़ निकला है. आधुनिकता के दौर में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष गोल्डन व हरे पेंट की डिमांड ज्यादा है.
गोल्डन पेंट के साथ लाइट केशरिया कलर भी पसंद किया जा रहा है. यह दोनों रंग के पेंट वाटर और थिनर वेस दोनों ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इसके साथ ही प्लास्टिक पेंट भी पसंद किया जा रहा है. प्लास्टिक पेंट में सेमोसेम की जरूरत नहीं पड़ती और पुट्टी के बाद प्राइमर करके प्लास्टिक पेंट कर दिया जाता है. प्लास्टिक पेंट धूप और बरसात दोनों में ही सुरक्षित रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










